लड़की को भगाने के आरोप में मामी नामजद
संवाद सूत्र गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) शादी का झांसा देकर लड़की को भगाने के आरोप में थाना कोटभाई पुलिस ने लड़की की मामी पर ही मामला दर्ज किया है। लेकिन आरोपिता की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि वह बीते
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 04:48 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 06:24 AM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)
शादी का झांसा देकर लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस ने लड़की की मामी पर ही मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि वह बीते दिनों परिवार समेत बाहर गया हुआ था। उसके पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी लड़की को भगाकर ले गया।
उसने खुद अपने स्तर पर पता किया तो उसे पता चला कि उसकी बेटी को भगाने के आरोप में उसकी सालेहार (साले की पत्नी) का हाथ है। पुलिस ने लड़की की मामी गगनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें