विवाहिता से दुष्कर्म मामले में दो नामजद
जागरण संवाददाता लंबी (श्री मुक्तसर साहिब) गांव चन्नू निवासी विवाहिता से दुष्कर्म करने व बंदी बनाने के आरोप में दो लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है। गांव चन्नू निवासी महिला
जागरण संवाददाता, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)
विवाहिता से दुष्कर्म करने व बंदी बनाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला ने बताया कि वह बीते दिनों घर से जा रहे थी कि दो लोगों ने उसे जबरन बंदी बना लिया और फाजिल्का रोड पर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में कार में बिठाकर एक कमरे में ले गए जहां पर उन्होंने दो दिन तक बंदी बनाकर रखा। जिसके बाद वह खुद ही उसे शहर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जरमल सिंह निवासी खुंभन, कुलविदर सिंह निवासी मनियांवाला हाल मलोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।