विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muktsar: एलआइसी के समाने कांग्रेसियों का धरना, बोले- अदाणी ग्रुप ने 29 करोड़ रूपये खतरे में डाले

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 06 Feb 2023 03:19 PM (IST)

मुक्‍तसर में एलआइसी कार्यालय के सामने धरना दिया। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की शह पर ...और पढ़ें

एलआइसी के समाने कांग्रेसियों का धरना, बोले- अदाणी ग्रुप ने 29 करोड़ रूपये खतरे में डाले
एलआइसी के समाने कांग्रेसियों का धरना, बोले- अदाणी ग्रुप ने 29 करोड़ रूपये खतरे में डाले

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब: जिला कांग्रेस लीडरशिप ने लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन आफ इंडिया (एलआइसी) कार्यालय के समक्ष रोष धरना लगा अदाणी ग्रुप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस जिला प्रधान शुभदीप सिंह बिट्टू ने किया। धरने में जिले भर से कांग्रेसी नेता व वर्कर पहुंचे,जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया।

Batala News: गांव दईया में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, गोली लगने से पूर्व सरपंच की हुई मौत

प्रधान बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार अपने नजदीकी अरबपति दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए एलआइसी के 29 करोड़ पालिसी धारकों व एसबीआइ के 45 करोड़ खाताधारकों के पैसे को खतरे में डाला है। उन्होंने कहा कि अपने दोस्तों की मदद करने पर केंद्र सरकार ने जबरदस्ती एलआइसी व एसबीआइ व अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को अदाणी समूह में निवेश करने लिए मजबूर किया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने इस गंभीर मुद्दे पर शुरू से ही बयानबाजी करती आई है। लेकिन हर बार कांग्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार द्वारा अदाणी ग्रुप की देश में लूट मचाने में मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को धीरे धीरे कर बेच दिया है। अब जो चीजें देश में बची हैं, उनको बचाने के लिए कांग्रेस सरकार संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश की जनता पूरी तरह से दुखी हो चुकी है।

Firozpur News: एक महीने में बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर फिरोजपुर रेल मंडल ने लगाया 2.16 करोड़ का जुर्माना

अदाणी जैसे लोग देश की जनता का पैसा हड़प कर रहे हैं। इसके पीछे केंद्र सरकार की उन्हें पूरी शह है। वह इसको लेकर जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा जब भी राहुल गांधी अदाणी को लेकर केंद्र की सरकार को घेरने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस के शहरी प्रधान सुशील कुमार हैप्पी गर्ग,पंजाब प्रदेश कांग्रेस सदस्य गुरदास गिरधर,हरबंस गरीब, सिमरजीत सिंह बराड़ अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।