आठ युवकों ने हमला कर दो को किया घायल
फोटो संख्या 24 25 26 जागरण संवाददाता श्री मुक्तसर साहिब शहर के कोटकपूरा रोड शुक्रवार की सुबह करीब साढे 11 बजे कुछ हथियारबंद युवकों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाते हुए दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह दोनों घायल हो गए। जबकि इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे का उपचर सिविल अस्पताल में ही चल रहा है। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी अशोक कुमार के बाद एसपी मनविदरबीर सिंह व डीएसपी तलविन्दर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सिविल अस्पताल
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब
कोटकपूरा रोड पर शुक्रवार की सुबह करीब साढे 11 बजे कुछ हथियारबंद युवकों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाते हुए दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह दोनों घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
सिविल अस्पताल में घायल रोशन पुत्र राज कुमार निवासी माडल टाऊन गली नंबर 1 ने बताया कि वह सरिए का काम करता है। वह अपने दोस्त अरुण कुमार पुत्र राम कुमार निवासी कोटली रोड के साथ मोटरसाइकिल पर कोटकपूरा रोड पर किसी काम के लिए जा रहा था। जब वह बाइपास के पास पहुंचे तो पीछे से 2 मोटरसाइकिलों पर सवार हो कर आए करीब 7/8 लड़कों ने उनको घेर लिया और तेजधार हथियार से उनपर हमला कर दिया। आस पास के लोगों के बाहर निकलने के कारण वह मौके से फरार हो गए। लोगों ने एंबूलेंस के द्वारा घायलों सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचना दी। गली में गली सीसीटीवी कैमरे में भी हमलावरों की तस्वीर कैद हो गई। जोकि मोटरसाइकिल पर जा रहे हैं। एसपी मनविन्दरबीर ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। जो भी बयान दर्ज करवाए जाएंगे उन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
कुछ समय पहले ही कोटली रोड लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर दो पक्ष में लड़ाई हुई थी जिसमें जमकर ईंट पत्थर चले थे। इस मामले को लेकर ही कुछ लोगों पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस घटना को भी उसी रंजिश के चलते ही अंजाम दिया गया है।