मकान की छत गिरी, तीन घायल
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) शहर के बादल रोड पर बीते दिनों हुई बारिश के बाद मंगलवार की सुबह करीब छह बजे अचानक ही एक गरीब परिवार के मकान की छत गिर गई। जिस कारण छत के नीचे सो रहे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने तुरंत ही सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे ब¨ठडा
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)
शहर के बादल रोड पर बीते दिनों हुई बारिश के बाद मंगलवार की सुबह करीब छह बजे ही एक परिवार के मकान की छत गिर गई। जिस कारण छत के नीचे सो रहे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने तुरंत ही सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे ब¨ठडा के लिए रेफर कर दिया गया।
गिद्दड़बाहा निवासी रमेश कुमार (50) पुत्र जुग लाल अपनी पत्नी रानी देवी और साले राज कुमार उर्फ राजू पुत्र बनवारी लाल के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब 6 बजे अचानक उनके कमरे की छत गिर गई। जिस कारण वह तीनों लोग की छत के गिरे मलबे के नीचे आ गए और गंभीर रूप में घायल हो गए। दुर्घटना के समय घर के बच्चे और अन्य पारिवारिक सदस्य मकान के दूसरे कमरे में सो रहे थे। जिस कारण उनका बचाव हो गया। छत गिरने का आवाज सुनकर परिवार के पड़ोस में रहते मंगत राम और संजय कुमार ने रमेश कुमार और राज कुमार को तुरंत गिद्दड़बाहा के सिवल अस्पताल में पहुंचाया जबकि गंभीर रूप से घायल रानी देवी को 108 एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
इस हादसे में परिवार का कमरे में पड़ा टीवी, लोहे की पेटी, मोबाईल फोन और अन्य सामान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।