Move to Jagran APP

मामूली विवाद पर कर दी फाय¨रग

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) लछमण कॉलोनी निवासी दो युवकों का आपसी विवाद सोमव

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 07:11 PM (IST)
मामूली विवाद पर कर दी फाय¨रग
मामूली विवाद पर कर दी फाय¨रग

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

loksabha election banner

लछमण कॉलोनी निवासी दो युवकों का आपसी विवाद सोमवार शाम उस समय बढ़ गया जब एक युवक ने दूसरे को रास्ते में रोककर उस पर फाय¨रग कर दी। इस दौरान रास्ते में जा रहा एक अन्य बुजुर्ग भी घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। म¨नदर कुमार (25) पुत्र अशोक कुमार व जगत ¨सह में बीते कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी दोनों में बहस हुई थी। जबकि बीते रविवार को दोनों में हाथापाई हुई थी। जिसके बाद म¨नदर कुमार ने थाना गिद्दड़बाहा में कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार शाम करीब पांच बजे जब म¨नदर ¨सह अपने बाइक पर जा रहा था, तो दूसरी ओर से जगत ¨सह अपनी कार पर आगे से आ गया। जिसने कार रोककर अपने लाइसेंसी पिस्तौल से म¨नदर ¨सह पर फाय¨रग कर दी। उसकी ओर से चलाया गया एक फायर म¨नदर ¨सह की छाती में जा लगा, जबकि दूसरा फायर वहीं से साइकिल पर गुजर रहे 55 वर्षीय राम लाल के कंधे पर जा लगा। जिससे वह दोनों ही घायल हो गए। फाय¨रग करने के बाद जगत ¨सह अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। जबकि लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने म¨नदर कुमार की गंभीर हालत के चलते उसे ब¨ठडा रेफर कर दिया। लेकिन राम लाल का उपचार सिविल अस्पताल में ही चल रहा है। उधर, थाना गिद्दड़बाहा प्रभारी केवल ¨सह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। वह मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल घायलों का उपचार कवाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.