थर्मल बंद करना गलत, कैप्टन को समझ नहीं: बादल
संवाद सहयोगी, बादल (श्री मुक्तसर साहिब): पंजाब का इतिहास कुर्बानियों से भरा है। यहां मानवता क
संवाद सहयोगी, बादल (श्री मुक्तसर साहिब): पंजाब का इतिहास कुर्बानियों से भरा है। यहां मानवता की भलाई के लिए कुर्बानियां दी गई हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश ¨सह बादल ने गांव बादल में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। बादल ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जो कहा, वह करके दिखाया। वहीं, अब कांग्रेस सरकार अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने बिजली की बढ़ती खपत को देखते हुए थर्मल प्लांट को बनवाया था, लेकिन कैप्टन को इतनी भी समझ नहीं है। वह थर्मल को बंद करने पर तुले हैं। यह ऐसी चीज नहीं है, जो एक साल में तैयार हो जाए। इसे बनाने में कई साल लगे हैं। कांग्रेस सरकार लोगों को बिना वजह उलझा रही है। जांच करवाने की बात कहकर सिर्फ समय निकाल रही है।