विदेश भेजने के नाम पर चार लाख ठगे
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब : शहर की संधू कालोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ बेटी को ब
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब : शहर की संधू कालोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ बेटी को बाहर भेजने के नाम पर गांव पंजगराई निवासी एजेंट की ओर से करीब साढे चार लाख रुपये की ठगी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है। थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में संधू कालोनी निवासी सुखदेव ¨सह ने बताया कि उसकी अपनी बेटी को अमेरिका भेजने की बात चल रही थी। लेकिन उसे कोई एजेंट नहीं मिल रहा था। इस दौरान ही मुक्तसर निवासी एक व्यक्ति मंगल ¨सह ने दो लड़कियों को मलेशिया भेजा था। उसने उसके साथ बातचीत की तो उसने गुरलाभ ¨सह गांव पंजगराई का नाम बता दिया। उसने उसके पास पहुंच की तो गुरलाभ ¨सह के साथ उसकी 16 लाख रुपये में बात पक्की हो गई। जिसमें से तीन लाख उसने एडवांस मांगे थे। जिसमें से उन्होंने तीन लाख रुपये उसे दे दिए थे। उसने 45 दिन का समय लिया था और 20 दिन में कार्य करवाने की बात कही थी। लेकिन सात माह बाद भी उसने वीजा नहीं लगवाया। इस दौरान उसने उन्हें बंबे भी बुलाया। बाद में धीरे धीरे कर एक लाख रुपये और ले लिया। लेकिन वीजा फिर भी नहीं लगवाया। ंअंत उन्होंने पुलिस के पास शिकायत की। थाना सदर के एएसआई प्रीतम ¨सह ने बताया कि उनकी ओर से जांच के बाद गुरलाभ ¨सह, माता सिफतपाल कौर, पिता जगतार ¨सह निवासी पंजगराई (फरीदकोट) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।