यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Muktasar News: घायल कर्मचारी का नहीं कराया इलाज, गुस्साए कर्मचारियों ने दो पावरकाम कार्यालयों में दिया धरना
बिजली सप्लाई ठीक करते समय करंट लगने से झुलसे पावरकाम ठेका कर्मचारी का इलाज कंपनी और बिजली बोर्ड द्वारा न ...और पढ़ें

श्री मुक्तसर साहिब, जागरण संवाददाता : बिजली सप्लाई ठीक करते समय करंट लगने से झुलसे पावरकाम के ठेका कर्मचारी का इलाज कंपनी और बिजली बोर्ड द्वारा न करवाए जाने के रोष स्वरूप पावरकाम एंड ट्रासको ठेका कर्मचारी यूनियन की ओर से मुक्तसर वह गिद्दड़बाहा में पावरकाम कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की गई।
ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली सप्लाई कर रहा था ठीक
दरअसल बीते सोमवार को पावरकाम का ठेका कर्मचारी पलविंदर सिंह गिद्दड़बाहा के एक गांव में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली सप्लाई ठीक कर रहा था। इस दौरान उसे ट्रांसफार्मर से करंट लगने से उसकी बाजू झुलस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले गिद्दड़बाहा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से हालत गंभीर देखते हुए बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया। अब उसका इलाज ना तो कंपनी करवा रही है और ना ही बिजली बोर्ड उसके इलाज पर पैसे खर्च करने को राजी है।
कंपनी ने वर्क आर्डर के मुताबिक नहीं मिली सुविधा
ठेका कर्मचारी यूनियन के प्रधान अंग्रेज सिंह ने कहा कि कर्मचारी पलविंदर सिंह ड्यूटी के दौरान घायल हुआ है। इसलिए कंपनी और बिजली बोर्ड की जिम्मेदारी बनती है कि पैसे खर्च कर उसका इलाज करवाया जाए। उन्होंने कहा कि आए दिन कर्मचारी काम के दौरान हादसों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन न तो कंपनी कर्मचारियों की तरफ ध्यान दे रही है और ना ही बिजली बोर्ड। उन्होंने बताया कि वर्क आर्डर में लिखा गया है कि जब भी किसी कर्मचारी के साथ कोई हादसा होता है तो उसका इलाज कंपनी द्वारा करवाया जाएगा, लेकिन वर्क आर्डर के मुताबिक उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही।
उन्होंने मांग की है कि घायल कर्मचारी का कंपनी या बिजली बोर्ड इलाज करवाए और ठेका सिस्टम खत्म कर उन्हें विभाग में रेगुलर किया जाए। नहीं तो वह संघर्ष करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष केशर सिंह, सचिव मनिंदर सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।