विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किसान की मेहनत का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार', बरीवाला मंडी पहुंचे विधायक काका बराड़ ने किसानों को दिया बड़ा भरोसा

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने बरीवाला मंडी में धान खरीद का शुभारंभ किया, जहाँ उन्होंने पंजाब सरकार की किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मंडियों में किसानों को नहीं होने दी जाएगी कोई कमी।

मंडियों में किसानों को नहीं होने दी जाएगी कोई कमी।

HighLights

  1. विधायक काका बराड़ ने बरीवाला मंडी में धान खरीद शुरू की

  2. पंजाब सरकार किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदेगी

  3. मंडियों में किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी

संवाद सूत्र, मंडी बरीवाला। बरीवाला की अनाज मंडी में धान खरीद का शुभारंभ हलका विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने किया। प्रवीण कुमार एंड संस की आढ़त पर हरचरण सिंह पुत्र दीदार सिंह की फसल की सरकारी खरीद 2461 रुपये के रेट पर पनसप एजेंसी के निरीक्षक गुरविंदर सिंह ने की।


विधायक ने कहा कि आम आदमी की पंजाब सरकार किसानों की मेहनत से तैयार फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। खरीद के दौरान मंडी में किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री मान की सरकार किसान हितैषी है और खरीद कार्य में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों से फसल सुखाकर मंडी लाने की अपील की। 17% नमी वाली धान खरीदी जाएगी।


इस मौके पर मार्केट कमेटी बरीवाला के चेयरमैन राजेंद्र सिंह मानसिंह वाला, नगर पंचायत बरीवाला के प्रधान केवल कृष्ण गोयल, जिला कच्चा आढ़ती यूनियन के प्रधान जगसीर कुमार चरणा, कच्चा आढ़ती यूनियन बड़ी वाला के प्रधान अजय कुमार गर्ग, ट्रेड यूनियन के प्रधान रजनीश कुमार गोयल, पनग्रेन एजेंसी के निरीक्षक गुरभेज सिंह, पनसप एजेंसी के निरीक्षक गुरविंदर सिंह, मार्केट कमेटी के सचिव अनिल कुमार खूंगर, मंडी सुपरवाइजर गुरदीप सिंह, बोली क्लर्क जितेंद्र कुमार जोनी और अमनप्रीत सिंह विकी उपस्थित थे। आढ़ती सोनू कुमार, विजय कुमार गोयल, राजेश कुमार सिंगला और प्रवीण कुमार सहित अन्य आढ़ती व मजदूर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को बड़ा सहारा, पंजाब सरकार ने 36.39 लाख लोगों के खातों में भेजे 3243 करोड़ रुपये