विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को बांधकर पिलाई बीयर, सामूहिक दुष्कर्म के बाद दी धमकी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 01 Apr 2018 08:55 AM (IST)Updated: Tue, 03 Apr 2018 04:43 PM (IST)

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को बांधा और जबरन बीयर पिलाई। इसके बाद तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को बांधकर पिलाई बीयर, सामूहिक दुष्कर्म के बाद दी धमकी
तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को बांधकर पिलाई बीयर, सामूहिक दुष्कर्म के बाद दी धमकी

जेएनएन, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)। पड़ोस में रहने वाली महिला एक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गई और फिर उसे तीन लड़कों के हवाले कर दिया। तीनों लड़कों ने उसे बांधा और बीयर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है। लड़की सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती है।

14 वर्षीय नाबालिग लड़की के मुताबिक उसके पड़ोस में ही एक महिला किराये पर रहती थी। आठ मार्च को वह महिला उसे अपने साथ बाजार ले गई। वहां से महिला उसे एक मोहल्ले में ले गई। वहां एक घर में तीन युवक आए जिन्होंने आकर उसे बांध दिया और फिर जबरन बीयर पिलाई।

लड़की ने बताया कि बीयर पिलाने के बाद सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला व एक युवक जिसे वह पहचानती है, ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। वह रात को किसी तरह अपने घर पहुंची, लेकिन डर के कारण उसने किसी को भी कुछ नहीं बताया।

एक सप्ताह के बाद उसे दर्द शुरू हो गया। बीते दिनों उसे तेज बुखार हो गया तो वह सिविल अस्पताल में उपचार के लिए गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद परिजनों को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद पूछने पर लड़की ने परिवार को पूरी घटना बता दी। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। 

थाना सिटी प्रभारी बूटा सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। उनकी ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार..., फिर इस हाल में मिला शव