कार्यकारी इंजीनियर को बताई समस्याएं
जल सप्लाई और सैनिटेशन इंप्लाइज यूनियन ब्रांच गिद्दड़बाहा का एक शिष्टमंडल नए आए कार्यकारी इंजीनियर आदर्श निर्मल को प्रधान पवन कुमार मोंगा के नेतृत्व में मिला।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 10:03 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:04 AM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : जल सप्लाई और सैनिटेशन इंप्लाइज यूनियन ब्रांच गिद्दड़बाहा का एक शिष्टमंडल नए आए कार्यकारी इंजीनियर आदर्श निर्मल को प्रधान पवन कुमार मोंगा के नेतृत्व में मिला।
मंडल दफ्तर में पिछले लंबे समय से पेंडिग वर्करों की मुख्य मांगों संबंधी उनको जानकारी दी गई। कार्यकारी इंजीनियर ने भरोसा दिलाया कि इन मांगों का बहुत जल्दी निपटारा कर दिया जाएगा। इस मौके जिला चेयरमैन ठाना सिंह , हरपाल सिंह जटाना प्रेस सचिव, उपाध्यक्ष मिता सिंह, गुरभगत सिंह, जिला मुख्य सलाहकार नाजर सिंह और सतपाल लंबी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें