Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की डिलीवरी का विशेष प्रबंध : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 03:44 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 03:44 PM (IST)
सिविल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की डिलीवरी का विशेष प्रबंध : सिविल सर्जन
सिविल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की डिलीवरी का विशेष प्रबंध : सिविल सर्जन

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

loksabha election banner

सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस ने गर्भवती महिलाओं को भी अपने चपेट में लेना शुरु शुरू कर दिया है। इन गर्भवती महिलाओं को इस कोरोना वायरस से बचाने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में विशेष प्रबंध किए गए है।

डॉ. सिंह ने बताया कि बीते दो सप्ताह में दो गर्भवती महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है जिनकी डिलीवरी किसी भी समय हो सकती है। सिविल अस्पताल में डॉ. रंजू सिगला की तरफ से जांच की गई। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से लेबर रूम बनाने के लिए स्टाफ के साथ जरुरी बैठक की तथा संबंधित स्टाफ को जरुरी हिदायतें दी गई। डॉ. सिगला ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से लेबर रूम सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक में तैयार किया गया तथा अलग तौर पर स्टाफ की ड्यूटियां लगाई गई। इससे की पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी करवाने में कोई भी समस्या पेश न आए।

उन्होंने बताया कि पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं को सिविल अस्पताल मुक्तसर में लेवर दो फैसिलटी में रखा जाएगा। उनकी निगरानी 24 घंटे से सात ट्रेंड स्टाफ की तरफ से की जाएगी तथा अगर किसी महिला की डिलीवरी होती है तो उसे सिविल अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक में डिलीवरी करवाने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों को अपील की है कि वह घबराएं ना बल्कि मुसीबत का डट कर मुकाबला करें तथा सेहत विभाग की तरफ से लोगों को खास करके पोजोटिव मरीजों को कोई समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर डॉ. सतीश गोयल, डॉ. दूपिदर कुमार, डॉ. परमजीत कौर तथा मनजीत कौर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.