ससुरालियों से परेशान विवाहिता ने निगला जहर, मौत
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : गांव मिड्डा निवासी युवती ने पीली वंगा (हनुमानगढ़) निवासी ससुरालियों से परेशान होकर जहर निगल लिया। जिस कारण उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : गांव मिड्डा निवासी युवती ने पीली वंगा (हनुमानगढ़) निवासी ससुरालियों से परेशान होकर जहर निगल लिया। जिस कारण उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना कबरवाला पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों पर ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है। पाला राम निवासी उमेदपुरा, थाना ऐलनाबाद (हरियाणा) हाल आबाद मिड्डा ने बताया कि उसकी बेटी मीरा रानी की शादी करीब आठ माह पहले पीली वंगा, हनुमानगढ़ (राजस्थान) निवासी मुनीश कुमार के साथ हुई थी। मुनीश कुमार शराब पीने का आदी था। वह अपने माता पिता व भाई समेत मिलकर उसकी बेटी को पीटते थे और दहेज की मांग करते थे। वह अकसर ही उसकी मारपीट करते रहते थे। जिससे परेशान होकर ही बीते दिनों उसके बेटी ने सप्रे निगल ली। जिस कारण उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर थाना कबरवाला पुलिस ने पिता के बयानों पर पति मुनीश कुमार, देवन रमेश कुमार, सास माया, ससुर कृष्ण लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।