नव नियुक्त मैनेजर को किया सम्मानित
श्री दरबार साहिब में पंजाब खत्री सभा यूनिट मुक्तसर की तरफ से नए मैनेजर को सम्मानित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 04:12 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 04:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब
श्री दरबार साहिब में पंजाब खत्री सभा यूनिट मुक्तसर की तरफ से समेर सिंह बादिया का मैनेजर श्री दरबार साहिब आने पर सम्मानित किया। खत्री सभा की तरफ से शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर नव नियुक्त मैनेजर समेर सिंह की तरफ से गणमान्य लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी गई है उसको वह पूरी तरह से निभाएंगे। इस मौके पर विधायक रोजी बरकंदी के सियासी सचिव बिदर गोनियाना, सुदर्शन सिंह बेदी, मुख्त्यार सिंह बेदी, सुरजीत सिंह बेदी, जोगिदर सिंह सोढ़ी, दर्शन सिंह कपूर, गुरमीत सिंह सोढी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें