Move to Jagran APP

पति को अधेड़ पत्‍नी के चरित्र पर था संदेह, फिर उसने कुल्‍हाडी़ और कैंची से काट डाला

एक व्‍यक्ति को अपनी अधेड़ पत्‍नी के चरित्र पर संदेह था। इसके बाद उसने खतरनाक कदम उठाया। उसने पत्‍नी की कुल्‍हाड़ी और कैंची से काटकर हत्‍या कर दी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 09:14 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 09:14 AM (IST)
पति को अधेड़ पत्‍नी के चरित्र पर था संदेह, फिर उसने कुल्‍हाडी़ और कैंची से काट डाला

श्री मुक्तसर साहिब, जेएनएन। एक व्‍यक्ति को अपनी अधेड़ पत्‍नी के चरित्र पर शक था। इस कारण दाेनों में विवाद रहता था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी। उसने पत्‍नी को कुल्‍हाड़ी और कैंची से काटकर मार डाला। घटना जिले के गांव मान सिंह वाला की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, गांव मान सिंह वाला की अनाज मंडी में बनी कॉलोनी में रहने वाली 55 साल की सुरजीत कौर का अपने पति सोहन सिंह से विवाद रहता था। पति को पत्‍नी के चरित्र पर शक रहता था। मंगलवार रात को सुरजीत कौर की हत्‍या कर दी गई थी और पुलिस ने थाना बरीवाला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में खुलासा हुआ कि हत्‍या पति ने ही की थी।

एसपी मनविंदरबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को सूचना मिली थी कि गांव मान सिंह वाला में एक महिला की हत्या हो गई है, जब वह मौके पर पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ एक शव पड़ा था। शव के पास ही एक कुलहाड़ी व कैंची भी पड़ी थी। हत्या के बाद से ही उसका पति सोहन सिंह वहां नहीं था। म‍हिला के बेटे काका सिंह काम से लौटा तो उसने मां का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सोहन सिंह की तलाश शुरू की।

उन्‍होंने बताया कि सोहन सिंह ने खुद को पुलिस से घिरता देखा तो  वह गांव की पंचायत को लेकर खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया और उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। सोहन सिंह ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इस कारण बीते दो वर्ष से ही उनके घर में कलह चल रहा था। इसी कारण ही उसने अपनी पत्नी का कत्ल किया है।

सोहन सिंह ने बताया किया कि उसने घर की चारपाई पर पड़ी अपनी पत्नी पर छोटी कैंची के साथ वार किए।  उसके बाद उसने घर में पड़ी कुल्हाड़ी से उसके मुंह पर वार किए, ताकि वह किसी भी हालत में बच न पाए। हत्या के बाद वह खुद घटना स्थल से फरार हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.