मुक्तसर: मलोट में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, 15 बोतल देसी शराब बरामद
थाना सदर मलोट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अजयपाल सिंह नामक एक व्यक्ति को ...और पढ़ें
-1793614206226_m.webp)
15 बोतल अवैध देसी शराब सहित आरोपित गिरफ्तार, केस दर्ज।
HighLights
मलोट पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी को दबोचा।
आरोपित से 15 बोतल देसी शराब जब्त की गई।
एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।
संवाद सूत्र, मलोट। थाना सदर मलोट की पुलिस ने अवैध शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 15 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मचारी गश्त व संदिग्ध पुरुषों और वाहनों की चेकिंग के सिलसिले में बस अड्डा गांव तरखांवाला के पास मौजूद थे।
उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अजयपाल सिंह वासी मलोट अवैध शराब निकालकर बेचने का आदी है। सूचना के मुताबिक वह इस समय शुगर मिल की बैक साइड लिंक रोड पर प्लास्टिक की केन समेत बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।
यदि अभी रेड की जाए, तो वह अवैध देसी शराब सहित काबू आ सकता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके आरोपित को 15 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।