डिजिटल शो में बाबा नानक की शिक्षाओं का किया प्रसार
पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु गोबिद सिंह स्टेडियम में करवाया गया।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब
पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु गोबिद सिंह स्टेडियम में करवाया गया दो दिन का लाइट एंड साऊंड शो किरत करो, नाम जपो तथा वंढ छको, का संदेश देता हुआ संपन्न हो गया। दो दिन के इस शो में लोगों ने गुरु नानक देव जी की जीवनी तथा उनके दिए गए संदेशों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रथम दिन की तरह दूसरे दिन भी लाइट एंड साऊंड द्वारा अध्यात्मिकता पर प्रकाश डाला गया।
संगत के रूप में पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान हरचरण सिंह बराड़ ने कहा कि गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित डिजिटल म्यूजियम तथा लाइट एड साउंड शो, पंजाब के समूह जिलों में पंजाब सरकार की तरफ से करवाए जा रहे है। इसके साथ ही डिजिटल अजायबघर के तहत गुरु साहिब के जीवन के बारे में मल्टी मीडिया तकनीकों के तहत रुपमान किया गया। उन्होंने कहा कि इस लाइट एड साऊंड शो दौरान इलाका वासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस शो को करवाने का मुख्य उद्देश्य नौजवान पीढ़ी को श्री गुरु नानक देव जी के शांति भाइचारे के संदेश की जानकारी देना था।
एडीसी विकास एचएस सरां ने कहा कि आधुनिक तकनीक वाला लाइट एंड साऊंड शो सरकार का श्लाघा योग्य प्रयास है। इस शो के तहत गुरु की जवानी तथा शिक्षा के बारे में कम समय में ही बहुत सी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला, डॉ. नरेश परुथी, तहसीलदार जैतराम, जसप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।