बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर भेजा
पंजाब के बहुत सारे गांव बाढ़ की चपेट में चुके हैं। जलंधर मोगा लुधियाना सुलतानपुर लोधी समेत कई जिले के गांवों में पानी अभी भी भरा हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 06:41 AM (IST)
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब के बहुत सारे गांव बाढ़ की चपेट में चुके हैं। जलंधर, मोगा, लुधियाना, सुलतानपुर लोधी समेत कई जिले के गांवों में पानी अभी भी भरा हुआ है। लोग छतों पर अपना आशियाना बनाए गए हैं। इनका रहना, खाना-पीना बहुत ही मुश्किल हो गया है। जिले के गांव चिबड़ावाली की पंचायत ने सुलतानपुर लोधी के गांव गिदड़पिडी के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए लंगर लेकर रवाना हुए। गांव वासियों ने बताया कि गिदड़पिडी में बाढ़ के कारण काफी परिवार बेबस हैं। पीड़ित परिवार भूखे रहकर गुजारा कर रहे हैं। इसलिए गांव चिबडावाली तथा नानकपूरा के लोगों के सहयोग से गांव में लंगर तैयार किया। ट्रैक्टर-टालियों रवाना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें