शराब के लिए पैसे न देने पर गला घोंटकर पिता की हत्या
समाज में लगातार रिश्तों को तार-तार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब
समाज में लगातार रिश्तों को तार-तार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है। जिससे की खून के रिश्ते ही अपनों का खून बहाने तथा अपनों को ही नुकसान पहुंचा रहे है। गांव झूगे रणजीतगढ़ में बेटे ने नशे के लिए पैसे न देने पर अपने पिता का गला घोंटकर उसको मौत के घाट उतार दिया। उसे शराब और अन्य नशे की लत थी।
गांव झुगे रणजीतगढ़ वासी जगतार सिंह जो की मजदूरी करता है। उसके दो बेटे व एक बेटी है। दोनों पुत्रों तथा लड़की शादी शुदा हैं। जगतार का छोटा बेटा बलवंत सिंह नशा करने का आदि है। जिस कारण आए दिन ही उनके घर में क्लेश रहता है। जिससे परेशान होकर बलवंत सिंह उर्फ बिट्टू की पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई।
24 मई रात्रि लगभग आठ से नौ बजे के बीच बलवंत सिंह ने अपने पिता जगतार से नशे के लिए पैसों की मांग की। जगतार सिंह ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर बलवंत सिंह ने जगतार सिंह के साथ बहसबाजी करते हुए हाथ पाई शुरु कर दी। इस दौरान जगतार सिंह नीचे गिर गया। बलवंत सिंह ने अपने पिता जगतार सिंह का गला घोंटकर उसे मार दिया। पुलिस ने जगतार सिंह के बड़े पुत्र कुलवंत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जगतार सिंह का शव गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।