Move to Jagran APP

चरित्र पर करता था संदेह, पत्नी को कुल्हाड़ी और कैंची से काटा

पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते जिले के गांव मान सिंह वाला में मंगलवार की रात को 55 वर्षीय महिला की पति ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 12:32 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 12:32 AM (IST)
चरित्र पर करता था संदेह, पत्नी को कुल्हाड़ी और कैंची से काटा
चरित्र पर करता था संदेह, पत्नी को कुल्हाड़ी और कैंची से काटा

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब : पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते जिले के गांव मान सिंह वाला में मंगलवार की रात को 55 वर्षीय महिला की पति ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पति को काबू कर लिया है। इसके साथ ही हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। बता दें कि गांव मान सिंह वाला की अनाज मंडी में बनी कॉलोनी में रहने वाली सुरजीत कौर (55) पत्नी सोहन सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया था। पुलिस ने थाना बरीवाला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसपी मनविदरबीर सिंह ने वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि उन्होंने मंगलवार की रात को सूचना मिली थी कि गांव मान सिंह वाला में एक महिला की हत्या हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ एक शव पड़ा था। जिसके पास ही एक कुलहाड़ी व कैंची भी पड़ी थी। जिसे पुलिस ने तुरंत ही हिरासत में ले लिया था। हत्या के बाद से ही उसका पति सोहन सिंह खुद फरार था। मृतका के बेटे काका सिंह ने काम से लौटकर शव को देखा था। जब सोहन सिंह को कोई और रास्ता नहीं मिला तो वह गांव की पंचायत को लेकर खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया और उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। सोहन सिंह ने पुलिस के पास माना कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जिस कारण बीते दो वर्ष से ही उनके घर में कलह चल रहा था। इसी कारण ही उसने अपनी पत्नी का कत्ल किया है।

loksabha election banner

सोहन सिंह ने पुलिस के पास माना कि पहले तो उसने घर की चारपाई पर पड़ी अपनी पत्नी पर छोटी कैंची के साथ वार किए। जिसका एक वार कान के पीछे हुआ है जोकि गहरा था। जिस कारण सुरजीत कौर की मौत हुई है। उसके बाद उसने घर में पड़ी कुल्हाड़ी से उसके मुंह पर वार किए, ताकि वह किसी भी हालत में बच न पाए। हत्या के बाद वह खुद घटना स्थल से फरार हो गया। एसपी ने बताया कि उनकी ओर से शुक्रवार को आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड लेकर और भी पूछताछ की जाएगी, क्योंकि घटना स्थल पर से दो हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस को संदेह है कि उनके साथ हो सकता है कोई और भी शामिल हो। इस मौके पर डीएसपी (डी) जसमीत सिंह, डीएसपी तलविदर सिंह व थाना बरीवाला प्रभारी रुपेंदरपाल कौर भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.