Move to Jagran APP

दुल्हन ने दूल्हे को इस हाल में देखा तो उड़ गए होश, बैरंग लौटा दी बरात

बरात मैरिज पैलेस में पहुंची तो दूल्हे का हाल देखकर दुल्हन हक्की-बक्की रह गई। उसने शादी से इन्कार कर दिया और बरात को बैरंग लौटना पड़ा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 05:22 PM (IST)
दुल्हन ने दूल्हे को इस हाल में देखा तो उड़ गए होश, बैरंग लौटा दी बरात

जेएनएन, श्री मुक्तसर साहिब। लंबी क्षेत्र के गांव खुबन के एक मैरिज पैलेस में शादी की चहल-पहल थी। मेहमान दुल्हन पक्ष को बधाइयां दे रहा था और खाना पीना चल रहा था। इसी दौरान गाजे-बाजे के साथ बरात के पहुंचने की आवाज भी आने लगी।

loksabha election banner

दुल्हन के परिजन इस बात का ध्यान रख रहे थे कि बरातियों के स्वागत में कोई कमी न रह जाए। कैटरिंग वालों को भी खानपान का विशेष ध्यान देने की हिदायत दी जा रही थी, लेकिन जैसे ही दूल्हा बरात के साथ पहुंचा अचानक ऐसा हुआ जिससे दुल्हन पक्ष के लोग हक्के-बक्के रह गए और खुद को ठगा सा महसूस करने लगे। लड़की ने दूल्हे का हाल देखकर शादी से मना कर दिया और बरात को बैरंग लौटना पड़ा।

दरअसल, दूल्हा नशे के ओवरडोज में था। इसके कारण वह लड़खड़ा रहा था। कुछ देर बाद वह नशे की ओवरडोज के कारण बेहोश हो गया। इसका पता चलने पर लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया व बरात को बैरंग लौटा दिया। 

गांव सोढी लोपोके के युवक की लंबी क्षेत्र के एक गांव की लड़की से कुछ दिन पहले शादी तय हुई थी। लड़की पक्ष ने गांव खुबन के पास पैलेस में शादी की तैयारियां की थीं। दोपहर के समय बरात आई थी। जब परिवार वाले आनंद कारज की तैयारी करने लगे तो नशे की ओवरडोज में दूल्हा बेहोश होकर गिर गया।

इस बात का पता चलते ही लड़की ने उसके साथ शादी करने से इन्कार कर दिया और परिवार वालों ने बरात को बैरंग लौटा दिया। गांववासियों ने कहा कि शादी टूटने के गम के बजाय उन्हें इस बात की खुशी है कि लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। उधर, चौकी भाइका के प्रभारी गुरदीप सिंह का कहना था कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.