मेरा भारत स्वर्णिम भारत प्रदर्शनी यात्रा आज
अहमदाबाद से तीन वर्ष पहले शुरू हुई मेरा भारत सवर्णिम भारत प्रदर्शनी यात्रा आज मलोट में पहुंचेगी।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अहमदाबाद से तीन वर्ष पहले शुरू हुई मेरा भारत स्वर्णिम भारत प्रदर्शनी यात्रा आज मलोट में पहुंचेगी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम के सेंटर इंचार्ज पूनम दीदी ने बताया कि नौजवानों को देश के इतिहास की जानकारी देने व नशे जैसी बुराइयों से बचने के लिए प्रेरित करना ही यात्रा का मुख्य मकसद है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रांतों में से होती हुई 16 नौजवानों के साथ बस प्रदर्शनी आज दोपहर साढे तीन बजे सिटी क्राउन प्लाजा व सांय चार बजे नई अनाज मंडी में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सांय साढे चार बजे से साढे पांच बजे तक महाराजा अग्रसैन चौक मलोट व सायं साढे़ पांच बजे से सांय साढे छह बजे तक नजदीक टेलीफोन एक्सचेंज मलोट में बस प्रदर्शनी का दर्शन प्रोग्राम होगा। इसके बाद सांय साढे छह बजे से रात साढे आठ बजे तक वैडलॉक स्केयर में पब्लिक प्रोग्राम होगा व छह अगस्त को सुबह छह बजे वैडलाक स्केयर से ही विदाई समारोह होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर मनोज असीजा, बहन गीतांजली, सोहंग बांसल, रिटायर्ड डीएसपी वीर चंद, शगन लाल गोयल व संदीप गोयल उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप