हैंडबॉल में स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल का नाम किया रोशन
डीएवी एडवर्डगंज सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में श्री मुक्तसर साहिब जिले की ओर से खेलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
डीएवी एडवर्डगंज सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में श्री मुक्तसर साहिब जिले की ओर से खेलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के गौरव भूषण, अभय सक्षम, कौशल और प्रथम खुंगर इन चार बच्चों ने भाग लिया।
विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों का विद्यालय की प्राचार्य संध्या बठला, मुख्य अध्यापिका अमरजीत कौर मक्कड़ एवं खेल विभाग के अध्यापकों के साथ सभी अध्यापकों द्वारा खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान कर स्वागत किया।
प्राचार्य बठला ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं खेल विभाग के अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबके लिए बहुत गर्व और हर्ष की बात है कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र के अतिरिक्त खेल जगत में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
इस मौके पर ओम प्रकाश कंबोज, संदीप कंबोज, लखविदर सिंह, कमलजीत सिंह, जेपी शूर, नीलम कामरा, कृष्ण कुमार छाबड़ा व राजेश महाजन भी उपस्थित थे।