गोशाला को दिया 11 क्विंटल हरा चारा
लायंस क्लब मुक्तसर की तरफ से हर समय जरुरतमंदों की सेवा करती है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 04:02 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 05:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
लायंस क्लब मुक्तसर की तरफ से हर समय जरुरतमंदों की सेवा करती रहती है। रविवार को शहर में स्थित गोशाला में गायों को रहा चारा भेंट किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य रविदर भटेजा, चमन लाल पपनेजा, दलजीत सिंह कंडा व रमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी तरफ यादवों की गोशाला में गायों को 11 क्विंटल हरा चारा भेंट किया गया। विकास गोयल ने बताया कि हमे इन जीवों के बारे में भी सोचना चाहिए तथा इनकी ज्यादा से ज्यादा सेवा करनी चाहिए। क्लब के प्रधान दलजीत कंडा ने गोशाला के मेंबरों को विश्वास दिलाया कि उनके क्लब की तरफ हर माह कैंप भी लगाए जाएंगे। इस मौके डॉ. विजय सुखीजा व रणजीत सिंह भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें