किसान सिखलाई कैंप 30 को
खेतीबाडी किसान भलाई विभाग की तरफ से 30 सितंबर को नई दाना मंडी मेंकिसान सिखलाई कैंप लगाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब
खेतीबाड़ी किसान भलाई विभाग की तरफ से रबी की फसलों विभिन्नता संबंधी किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी देने के लिए 30 सितंबर को नई दाना मंडी मुक्तसर में जिला स्तरीय किसान सिखलाई कैंप लगाया जा रहा है। खेतीबाड़ी अधिकारी बलजिदर बराड़ ने बताया कि डॉ. स्वतंत्र कुमार ऐरी ने किसान भलाई विभाग, पंजाब की अगुवाई में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित लगाए जा रहे इस कैंप के मुख्य मेहमान विधायक गिदड़बाहा अमरिदर सिंह राजा वड़िग होंगे तथा डीसी एमके अराविद कुमार कैंप का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त डायरेक्टर डॉ. सुखदेव सिंह सिद्धू इस कैंप की प्रधानगी करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान हरचरण सिंह सौथा तथा चेयरमैन, जिला परिषद नरिदर काऊनी कैंप में विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन का समय सुबह नौ से 10 बजे है तकनीकी सैशन 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक कैंप में भाग लेने के लिए कहा।