हरप्रीत सिंह भंडारी को सर्वसम्मति से कार बाजार का प्रधान चुना
श्री बाला जी कार बाजार यूनियन की बैठक दाना मंडी मलोट में पूडा मार्केट में हुई। लंबे समय से यूनियन का चुनाव नहीं हुआ था। इसके लिए वीरवार को यूनियन के मेंबरो ने इसके लिए प्रस्ताव दिया गया। विचार करने के बाद सर्वसम्मति से हरप्रीत सिंह भंडारी को यूनियन का प्रधान बनाया गया।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : श्री बाला जी कार बाजार यूनियन की बैठक दाना मंडी मलोट में पूडा मार्केट में हुई। लंबे समय से यूनियन का चुनाव नहीं हुआ था। इसके लिए वीरवार को यूनियन के मेंबरो ने इसके लिए प्रस्ताव दिया गया। विचार करने के बाद सर्वसम्मति से हरप्रीत सिंह भंडारी को यूनियन का प्रधान बनाया गया।
इस अवसर पर हरप्रीत सिंह भंडारी को समूह मेंबरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार डीलरों को आ रही समस्याओं के लिए समूह मैंबरों को सरकार तक लेकर जाएंगे तथा समस्याओं को हल करने लिए दिन रात प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान तथा भाजपा के सीनियर नेता सोम कालड़ा, बलविदर सिंह मदान, हैप्पी मक्कड़, प्रितपाल सिंह, शीला ग्रोवर, दविदर सिंह कालू, इंद्रदीप सिंह, आशू मक्कड़, हरप्रीत भाटिया तथा रजिदर खुंगर आदि समूह कार डीलर उपस्थित थे।