तीन घंटे चला सकते हैं पटाखे
डीसी एमके अराविद कुमार ने पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 04:15 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 06:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब
डीसी एमके अराविद कुमार ने दीपावली, गुरुपर्व, क्रिसमस तथा नए साल पर पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित किया है। आदेशानुसार दीपावली के दिन 27 अक्टूबर को शाम 6.30 जे से 9.30 बजे तक, गुरुपर्व के दिन 12 नवंबर को सुबह चार से शाम पांच बजे तक शाम नौ बजे से दस बजे तक, क्रिसमिस तथा नए साल के लिए 11.55 से सुबह 12.30 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकते है। समय से पहले तथा बाद में पटाखे चलाने पर रोक है तथा उल्लघंना करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें