पत्नी से परेशान होकर निगला जहर, मौत
पत्नी से परेशान पति ने जहर निगल ली जिस कारण उसकी मौत हो गई।
संवाद सूत्र, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)
पत्नी से परेशान पति ने जहर निगल ली जिस कारण उसकी मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना लंबी पुलिस को दी शिकायत में दया सिंह वासी मिड्ढू खेड़ा ने बताया कि उसके लड़के को संदेह था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य के साथ गलत संबंध है। इसलिए गुरभेज तथा उसकी पत्नी में अक्सर ही झगड़ा होता रहता है। दया सिंह ने बताया कि वीरवार शाम को भी गुरभेज सिंह ने शराब के नशे में था तो उसकी पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। जिससे की परेशान होकर उसके पुत्र ने कोई जहरीली चीज निगल ली। जिस कारण उसके लड़के की मौत हो गई। मृतक के पिता के बयानों के आधार पर गुरभेज की पत्नी परविदर कौर वासी मिड्ढू खेड़ा को गिरफ्तार उसके खिलाफ थाना लंबी में मामला दर्ज कर लिया है।