Move to Jagran APP

दहेज के लिए परेशान करने पर पांच पर मामला दर्ज

विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने पर थाना कोटभाई पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच परिवारिक सदस्यों पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 10:41 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 10:41 PM (IST)
दहेज के लिए परेशान करने पर पांच पर मामला दर्ज
दहेज के लिए परेशान करने पर पांच पर मामला दर्ज

संसू, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने पर थाना कोटभाई पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच परिवारिक सदस्यों पर मामला दर्ज किया है। थाना कोटभाई पुलिस में मोहलां निवासी गुरविदर सिंह ने बताया कि उसकी लड़की की शादी चार फरवरी को गुरप्रीत सिंह वासी आसा बुट्टर के साथ हुई थी। शादी में उसने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था। लेकिन विवाह के बाद लड़की के ससुराल पक्ष वाले लड़की को दहेज के लिए तंग करने लगे। लड़की का पति गुरप्रीत सिंह लड़की से मारपीट भी करता था। पुलिस ने गुरविदर सिंह की शिकायत पर पति गुरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, सुखजीत कौर, सुखवंत कौर, गुरसेवक सिंह, वासी गांव आसा बुट्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि की आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.