दीपावली पर बहन को उपहार देने जा रहे भाई की मौत, तेज रफ्तार कार ने कुचला
दीपावली पर बहन को उपहार देने जा रहे एक युवक को मुक्तसर में तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और भांजा घायल हो गया।
-1794073397886_m.webp)
दीपावली पर भाई की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
दीपावली पर बहन को उपहार देने जा रहे युवक की मौत।
तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, भांजा घायल।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया, नशे का आरोप।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब। कोटकपूरा रोड स्थित केहर सिंह बाईपास पर मोटरसाइकिल पर बहन को दीपावली पर उपहार देने जा रहे भाई को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। कार युवक और मोटरसाइकिल को करीब 200 मीटर तक घसीटती ले गई, जिससे युवक मौत हो गई और उसका भांजा गंभीर घायल हो गया।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला आंबेडकर नगर के रहने वाले अरुण कुमार के रूप में हुई है और घायल दीपक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अरुण कुमार दीपावली के पर्व पर अपनी बहन को उपहार देने के लिए मुक्तसर आया था।
घटना के समय वह अपने भांजे दीपक कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जब वे केहर सिंह बाईपास के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार की रफ्तार बेहद तेज होने और कार सवारों के कथित तौर पर नशे की हालत में होने के आरोप भी लगाए।
पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त कार लवप्रीत सिंह चला रहा था, जबकि उसके साथ मनदीप सिंह भी मौजूद था। दोनों मुक्तसर के ही रहने वाले हैं। एसएचओ रविंदर कौर ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।