वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को बांटीं चप्पलें व फल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। वीरवार की सुबह भाजपा नेता व कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष राजेश पठेला गोरा की अध्यक्षता में सर्वप्रथम गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु के लिए अरदास की गई।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। वीरवार की सुबह भाजपा नेता व कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष राजेश पठेला गोरा की अध्यक्षता में सर्वप्रथम गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु के लिए अरदास की गई। उसके उपरांत जलालाबाद रोड स्थित वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें वृद्धों को चप्पलें तथा फल वितरित किए गए। वहीं नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाई गईं।
इसके उपरांत गांधी चौक पर स्वर्णकार अमरीक सिंह खुरमी की दुकान पर मंडल अध्यक्ष तरसेम गोयल की अध्यक्षता में रखे गए कार्यक्रम में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। राहगीरों को फल व कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी वितरित किए गए। मंडल अध्यक्ष तरसेम गोयल ने सभी का आभार जताया। इन आयोजनों में अश्वनी गिरधर, संदीप गिरधर, जीवन शर्मा, अमृत लाल खुराना, रविदर कटारिया, अमरीक खुरमी, अनुराग शर्मा, अजय कुच्छल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।