चितपूर्णी धाम में नई धर्मशाला के निर्माण के लिए करवाया भूमि पूजन
जय मां चितपूर्णी धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा वीरवार को चितपूर्णी धाम में स्थित गिद्दड़बाहा वालों की धर्मशाला के साथ नई खरीदी गई जगह में धर्मशाला के नए परिसर के निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन करवाया गया। भूमि पूजन करवाने की रस्म शिअद के शहरी जिला प्रधान अमित कुमार शिपी बांसल व स्व. कृष्ण सचदेवा के परिवार द्वारा निभाई गई।
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : जय मां चितपूर्णी धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा वीरवार को चितपूर्णी धाम में स्थित गिद्दड़बाहा वालों की धर्मशाला के साथ नई खरीदी गई जगह में धर्मशाला के नए परिसर के निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन करवाया गया। भूमि पूजन करवाने की रस्म शिअद के शहरी जिला प्रधान अमित कुमार, शिपी बांसल व स्व. कृष्ण सचदेवा के परिवार द्वारा निभाई गई। विधायक अमरिदर सिंह राजा वड़िग ने विशेष तौर पर शिरकत की। पंडित रमेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत शहरी प्रधान बांसल व रितेश अरोड़ा द्वारा भूमि पूजन करवाया गया। जबकि विधायक राजा वड़िग, शिपी बांसल व रितेश अरोड़ा द्वारा परिसर के निर्माण का नींव रखी गई। धर्मशाला ट्रस्ट के चेयरमैन पवन कुमार बांसल व प्रधान राकेश गर्ग बिट्टू ने बताया कि धर्मशाला में पहले 20 कमरे बने हुए थे। जबकि नए परिसर में कुल 32 कमरे बनाए जाएंगे। जोकि आधुनिक तकनीक से तैयार किए जाएगे। इस दौरान विधायक वड़िग के अलावा धर्मशाला के निर्माण के लिए योगदान देने वाले व्यक्तियों का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस मौके पर विजय रानी सचदेवा, गीता बांसल, श्वेता बांसल, आतिश गोयल, कृष्ण बांसल, किरन ज्योति, विक्की सचदेवा, रघुबीर सिंह पूर्व एमएलए, नरिदर मुंजाल बिटा अरोड़ा, राजीव मित्तल पार्षद, यशपाल गोयल, संजीव मित्तल, लक्की, मुकेश गोयल मंगा, जोली गर्ग, विशाल मोंगा, रवि सिगला, दिनेश बांसल, गुलशन बांसल, दीवान चंद सचदेवा, अजय बांसल, महेश बांसल, चेतन बांसल, ओम प्रकाश काका, सतीश बांसल, कुलदीप बांसल, लाजपत राय जिदल, शशि बांसल, अतुल कुमार, भगवान दास आहुजा, संजय बांसल, सोनू गर्ग,दुर्गा प्रसाद व पुनीत कटारिया आदि उपस्थित थे।