जमीन पर कब्जे की नीयत से महिला को पीटा
गांव आधनियां में रूड़ी की जगह पर कब्जा करने की नीयत से तीन लोगों ने घर में घुसकर एक महिला को पीट डाला।
जागरण संवाददाता, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)
गांव आधनियां में रूड़ी की जगह पर कब्जा करने की नीयत से तीन लोगों ने घर में घुसकर एक महिला को पीट डाला। पुलिस को दी शिकायत में जसप्रीत कौर ने बताया कि उनके घर के पास ही छप्पड़ की जगह है। इसमें करीब पांच मरले में वह बीती 60 वर्ष से रूड़ी लगा रहे हैं। उनके गांव का ही जगवीर सिंह उनकी उस जगह पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने जगवीर सिंह के खिलाफ मलोट की अदालत में केस भी किया हुआ है। सोमवार को जब वह अपनी जेठानी के घर पर थी तो जगवीर सिंह व दो अन्य लोग आए जिन्होंने घर में घुसकर उसकी मारपीट की। क्योंकि वह उस जगह पर कब्जा करना चाहते हैं। थाना लंबी की थानेदार गुरविदर कौर ने बताया कि फिलहाल उन्होंने जगवीर सिंह, रेशम सिंह व पूर्व सरपंच जगसीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जगवीर सिंह कहता है कि उसने इस जगह की खरीदा है। मामले की जांच की जा रही है।