जांच के लिए गए कर्मियों पर हमला
आदर्श नगर में जांच के लिए गए पुलिस कर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब
आदर्श नगर में जांच के लिए गए पुलिस कर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मचारी का मोबाइल छीन लिया वहीं वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 12 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
थाना सिटी के एएसआइ बलविदर सिंह आदर्श नगर में किसी केस की पड़ताल के संबंध में गए थे। वहां पर मौके पर ही कुछ महिलाएं व व्यक्ति एकत्रित हो गए। उन्होंने एएसआइ बलविदर सिंह व उनके साथी कर्मियों से गाली गलौज शुरू कर दिया। एक महिला ने एएसआइ के हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल छीन लिया। पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकियां देते हुए वर्दी से पकड़कर खींचतान की। उन्होंने कोरोना के कारण लगे हुए कर्फ्यू का भी उल्लंघन किया। थाना सिटी पुलिस ने अभिषेक उर्फ केकू, जस, शिमला रानी, मंजूरी देवी, घुन्ना व सात अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। जिनमें से मंजूरा देवी और शिमला रानी को काबू कर लिया है।