लड़कियों में अनु बाला बनी बेस्ट स्पीकर
डीएवी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें कॉलेज के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
डीएवी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा प्रिसिपल अरुण कालड़ा के आदेशानुसार डॉ. आरके उप्पल अर्थशास्त्र विभाग के मुखी की अगुवाई में भारत की अर्थव्यवस्था विजन 2025 विषय पर इंटर कॉॅलेज भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कॉलेज के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रिसिपल डॉ. अरुण कालड़ा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। प्रो. भूपिदर सिंह जस्सल तथा प्रिसिपल विजय गर्ग विशेष तौर पर प्रोग्राम में शामिल हुए।
उप्पल ने कहा कि जो भारत की अर्थव्यवस्था है वह आज से आने वाले समय में नहीं होगी। सरकार हर रोज नए-नए परिवर्तन करने की कोशिश कर रही है। बहुत ही जल्द ही एक नया भारत बन जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत को विकासशील देश के रूप में देखा जा रहा है। भारत का बहुत तेजी से विकास हो रहा है। विद्यार्थियों ने अपने विचार पेश करते हुए कहा कि भारत के विकास की बुलंदियों को सारा संसार देख रहा है। जज की भूमिका सरोज रानी, शैफाली तथा नरेश राजीवाल ने निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम नंबर चैरिश जैन ने प्राप्त किया तथा दूसरा नंबर अविकांश तथा अनु बाला ने प्राप्त किया तथा तीसरा स्थान अभिषेक तथा लखवीर सिंह ने प्राप्त किया। लड़कों में बेस्ट स्पीकर चैरिश जैन तथा लड़कियों में बेस्ट स्पीकर अनु बाला थी।