अंशिका ने साइंस स्ट्रीम में प्राप्त किए 94.4 फीसद अंक
द ग्लैडिओल्स स्कूल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में अंशिका को 94.4 फीसद अक मिले हैं।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब
द ग्लैडिओल्स स्कूल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अखिल भारतीय वरिष्ठ स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अंशिका ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ साइंस में स्कूल में टॉप किया। आयुष ग्रोवर ने कॉमर्स में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अमरिदर सिंह चहल ने 76.2 प्रतिशत अंक हासिल जो मानविकी में सबसे अधिक है। सभी दात्रों ने एक या दूसरे विषय में उच्चतम अंक प्राप्त किए। आयुष ग्रोवर एकाउंटेंसी, गणित और व्यवसाय में 98, 97 और 95 अंक, इरम मलिक और मनमीत सिंह धुन्ना ने शारीरिक शिक्षा में 96, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में अंशिका 95, अंग्रेजी में मनमीत सिंह धुन्ना 95 और जीव विज्ञान में इरम मलिक ने 91 अंक प्राप्त किए। सभी छात्रों ने कुल मिलाकर 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।