प्रधानमंत्री के जन्मदिंवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट खून एकत्र
प्रधान मंत्री नरिदर मोदी के जन्म दिवस को समर्पित सेवा सप्ताह मनाने के लिए रक्तदान कैंप लगाया गया।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
भारतीय जनता पार्टी मंडल मलोट की तरफ से प्रधान सोमनाथ कालड़ा की अगुवाई में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को समर्पित सेवा सप्ताह मनाने के लिए रक्तदान कैंप बजरंग भवन मंदिर कमेटी के सहयोग से बिरला रोड में लगाया गया। कैंप में गुप्ता अस्पताल ब्लड बैंड बठिडा के डाक्टरों की टीम पहुंची हुई थी। कैंप के दौरान 35 यूनिट रक्तदान किया गया। कालड़ा ने कहा कि 29 सितंबर तक समाज सेवा कर प्रधान मंत्री नरिदर मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा।
इस मौके पर पंजाबी कार्यकारणी के मैंबर सतीश असीजा, मुकेश जग्गा, मनोहर लाल नागपाल, लेखराज मदान, प्रवीण मदान, सीता राम, कोआर्डिनेटर मनोज असीजा, युवा मोर्चा के प्रधान चैरिश जैन, संदीप वर्मा, सुरेश धींगड़ा, व्यापार मंडल के प्रधान केवल गोयल, पंकज बांसल, प्रेम जांगिड़, नीलू जग्गा, बंटी ग्रोवर, सुभाष गुंबर, सुभाष, रूप लाल शर्मा, नरेश बावा, अशोक अरोदिया, महिदर ग्रोवर, रोकी गर्ग, चरणजीत खुराना, राजू शर्मा, जगमोहन सुखीजा, विजय छाबड़ा, सुरिदर तरमाला, केशव सिडाना, रमन मक्कड़, विनोद गोयल, अमित गांधी, राजू कमरा, चरणजीत काला आदि उपस्थित थे।