मुक्तसर में 10 पॉजिटिव, पांच स्वस्थ हुए
श्री मुक्तसर साहिब में लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने जिले में 10 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की है तथा उन्हें बताया कि पांच मरीज सेहतमंद हो गए हैं।
संस, श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब में लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने जिले में 10 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की है तथा उन्हें बताया कि पांच मरीज सेहतमंद हो गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक 17185 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 15940 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 367 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसमें से 257 लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को जा चुके हैं।
डॉ. सिह ने बताया कि अब 107 कोरोना के केस एक्टिव हैं। शुक्रवार को 190 की रिपोर्ट आई है। जिसमें से 10 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं व पांच लोग सेहतमंद हो चुके हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों में चार मरीज मुक्तसर के, एक गांव गिलजेवाला, एक मल्लन, एक समाघ, एक आसा बुट्टर, एक दोदा तथा एक मरीज गांव कोटली अबलु का है। सिविल सर्जन ने बताया कि 15 मरीज गांव थेहड़ी के अस्पताल में, दस मरीज मुक्तसर के कोविड वार्ड में, 54 मरीज घरों में आइसोलेट तथा अन्य जिलों में नौ मरीज दाखिल है। सिविल सर्जन ने लोगों को प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों की पालना करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर लोग प्रशासन का सहयोग करेंगे तो बहुत ही जल्द कोरोना पर काबू पाया जा सकता है।