सर्पदंश से युवक की मौत
मोगा थाना निहाल सिंह वाला के गांव पत्तो हीरा सिंह में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक को बुधवार शाम खेत में काम करने के दौरान किसी सांप ने डंस लिया। जिसके कारण उसकी लुधियाना के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, मोगा
थाना निहाल सिंह वाला के गांव पत्तो हीरा सिंह में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक को बुधवार शाम खेत में काम करने के दौरान किसी सांप ने डंस लिया। जिसके कारण उसकी लुधियाना के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
उधर, शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए गांव के सरपंच अमरजीत सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय सुखप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह बुधवार शाम अपने खेतों में काम करने के लिए गया था। इस दौरान किसी सांप ने उसे डंस लिया। जिसका पता लगने पर उसके पिता द्वारा उपचार के लिए उसे पास के अस्पताल में ले जाने के बाद लुधियाना के निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, थाना निहाल सिंह वाला में तैनात एएसआइ शेर बहादुर सिंह ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने सहित इस बारे में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।