ग्रीन पार्क में चलाया सफाई अभियान
मोगा ग्रीन पार्क में न्यू यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा चेयरमैन संजीव बठला की अगुआई में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था की महिला विग द्वारा ने पार्क में उगी हुई घास की कटाई करके इसे इकट्ठा किया और पौधरोपण भी किया।
संवाद सहयोगी, मोगा
ग्रीन पार्क में न्यू यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा चेयरमैन संजीव बठला की अगुआई में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था की महिला विग द्वारा ने पार्क में उगी हुई घास की कटाई करके इसे इकट्ठा किया और पौधरोपण भी किया। संस्था की चेयरमैन पंजाब महिला विग सुमन अरोड़ा ने कहा कि महामारी से बचाव के लिए साफ-सुथरा माहौल होना जरूरी है। इसके लिए हमें चाहिए कि हम अपने आसपास सफाई रखें। हम अपने मोहल्ले में और पार्क में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं तथा मोगा शहर को हराभरा बनाएं। वहीं सुमन अरोड़ा, अंजू अरोड़ा व अमन खुराना ने कहा कि महिलाओं को भी आगे बढ़कर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।