Move to Jagran APP

रिश्वत लेता एएसआइ गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने थाना बधनीकलां के एएसआइ जगसीर सिंह को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एएसआइ ने ये राशि एक मामले को खत्म करने के लिए ली थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 10:18 PM (IST)
रिश्वत लेता एएसआइ गिरफ्तार
रिश्वत लेता एएसआइ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मोगा : विजिलेंस ब्यूरो ने थाना बधनीकलां के एएसआइ जगसीर सिंह को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एएसआइ ने ये राशि एक मामले को खत्म करने के लिए ली थी।

loksabha election banner

डीएसपी विजिलेंस हरजिदर सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी गांव बुर्ज दुन्ना ने सुखदेव सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी बुर्ज दुन्ना के खिलाफ थाना बधनी कलां में एक शिकायत दी थी। शिकायत का निपटारा सुखदेव सिंह के हक में करने के बदले एएससआइ जगसीर सिंह ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा आठ हजार रुपये में तय हो गया था। एएसआइ ने मंगलवार को तय राशि जैसे ही पकड़ी तो विजिलेंस ब्यूरो ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.