नहर से मिला शव
थाना कोटइसे खां पुलिस ने गांव गलोटी के पास गुजरती नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल मोगा के शव गृह में रखवा दिया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार गो¨बद ¨सह का कहना है कि गांव गलोटी के चौंकीदार ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के पास से बहती नहर में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। जांच अधिकारी के अनुसार शव की उम्र करीब 40 साल लग रही है। फिलहाल पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। ------------
संस, कोटइसे खां (मोगा) : थाना कोटइसे खां पुलिस ने गांव गलोटी के पास गुजरती नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल मोगा के शव गृह में रखवा दिया है। सहायक थानेदार गो¨बद ¨सह का कहना है कि गांव गलोटी के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के पास से बहती नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। जांच अधिकारी के अनुसार शव की उम्र करीब 40 साल लग रही है। फिलहाल पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।