Move to Jagran APP

बीबीएस स्कूल में मनाया संयुक्त राष्ट्र दिवस

मुख शिक्षण संस्था ब्लू¨मग बड्स स्कूल में सुबह की सभा दौरान विशेष समागम ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी के नेतृत्व में आयोजित

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 05:20 PM (IST)
बीबीएस स्कूल में मनाया संयुक्त राष्ट्र दिवस
बीबीएस स्कूल में मनाया संयुक्त राष्ट्र दिवस

संवाद सहयोगी, मोगा : प्रमुख शिक्षण संस्था ब्लू¨मग बड्स स्कूल में सुबह की सभा के दौरान विशेष समागम ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया गया। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा कई प्रकार के चार्ट आदि बनाकर पेश किए तथा कई आर्टिकल पढ़े। स्कूल प्रिंसिपल मैडम हमीलिया रानी ने बच्चों को संयुक्त राष्ट्र दिवस के इतिहास से अवगत करवाते बताया कि पहले विश्व युद्ध के बाद 1929 में राष्ट्र संघ का गठन किया गया था। राष्ट्र संघ काफी हद तक प्रभावहीन था तथा संयुक्त राष्ट्र का उसकी जगह पर होने का यह बहुत बड़ा फायदा है कि संयुक्त राष्ट्र अपने मेंबर देशों की सेनाओं को शांति के लिए तैयार कर सकता है। 24 अक्तूबर 1948 में घोषणा पत्र की शर्त अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई। आज इस संघ के सदस्य देशों की गिनती 193 हो गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापित करना, मानव अधिकारों की रक्षा, सारे देशों का आर्थिक विकास, इसके साथ ही विभिन्न देशों में युद्धों को रोकना, अमन-शांति को बढ़ावा देना व पड़ोसी देशों के मध्य अच्छे संबंध स्थापित करना इसके मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.