चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो गिरफ्तार
मोगा सिटी साउथ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार मेजर सिंह ने दी है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 10:58 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
सिटी साउथ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार मेजर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि चड़िक में उनकी टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान बुद्धसिंह वाला निवासी राजविदर सिंह व बलकरण सिंह मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। जब उनसे दस्तावेज की मांग की गई, तो जांच में पाया गया कि आरोपितों ने उक्त मोटरसाइकिल चोरी किया हुआ था। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें