18 बोतलें अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
मोगा पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 18 बोतलें अवैध शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 18 बोतलें अवैध शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी साउथ पुलिस ने गिल रोड के समीर सिंह को नौ बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। वहीं कोटइसे खां पुलिस ने गांव गलोटी के गुरविदर सिंह को नौ बोतलें अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों से ये शराब थैले में से मिली है। इस बारे में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें