ट्रैफिक पुलिस ने गुम दस्तावेज लौटाकर दिखाई इंसानियत
बाघापुराना गांव सलीना के एक व्यक्ति के जरूरी दस्तावेज गुम हो गए। इसके कारण वह परेशान हो उठा। मगर स्थानीय ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने उसके उक्त लौटाकर इंसानियत का परिचय दिया है।
संवाद सूत्र, बाघापुराना
गांव सलीना के एक व्यक्ति के जरूरी दस्तावेज गुम हो गए। इसके कारण वह परेशान हो उठा। मगर, स्थानीय ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने उसके उक्त लौटाकर इंसानियत का परिचय दिया है।
इस बारे में गांव सलीना के रेशम सिंह पुत्र मलिक सिंह ने बताया कि रविवार को वह बाघापुराना मोटरसाइकिल से किसी कार्य के लिए आया था। इस दौरान रास्ते में कहीं मोटरसाइकिल की आरसी व अन्य जरूरी दस्तावेज गिर गए। इसकी उसने निजी तौर पर बहुत तलाश की। मगर, कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इस बारे में मंगलवार को उसे ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर राम सिंह व एएसआइ संदीप कुमार द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उसके दस्तावेज उनके पास हैं। इसके बाद वह तुरंत दोनों अधिकारियों से मिला और उन्होंने उसे उसके खोए हुए दस्तावेज लौटा दिए। इस पर उसने दोनों अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की। इस बारे में ट्रैफिक इंचार्ज राम सिंह ने बताया कि उक्त दस्तावेज उन्हें गश्त के दौरान मैन चौक के पास गिरे मिले थे।