दहेज उत्पीड़न के आरोप में तीन पर केस
धर्मकोट पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 03:26 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 03:26 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : धर्मकोट पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी कुलविदर कौर ने बताया कि फिरोजपुर के गांव मनसूरदेवा निवासी मनप्रीत कौर ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 24 मार्च 2013 को गुरविदर सिंह के साथ हुई थी। पहले तो सब कुछ ठीक चला लेकिन इसके बाद उसका पति गुरविदर सिंह, ससुर कश्मीर सिंह व सास कुलदीप कौर उस पर दहेज की मांग करने लगे। जब उसने मना किया तो इस बीच उसका ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें