डेढ़ किलोग्राम अफीम सहित तीन गिरफ्तार
जिला पुलिस मोगा ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन को डेढ़ किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया।
संवाद सहयोगी, मोगा : जिला पुलिस मोगा ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन को डेढ़ किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया।
एंटी नार्कोटिक और ड्रग सेल फिरो•ापुर रेंज के एसआइ तरलोचन सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी समेत गांव कोकरी कलां नजदीक नाकाबंदी के दौरान गुरसेवक सिंह निवासी गांव गुड़ा जिला लुधियाना को स्कूटरी समेत काबू करके उससे एक किलोग्राम अफीम बरामद करके उसके खिलाफ थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर लिया। इसी तरह ही थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी समेत फिरोजपुर रोड पर आदर्श माडल स्कूल नजदीक गश्त के दौरान जसविन्दर सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव दौसांझ और गुरमुख सिंह निवासी गांव मनावा को मोटरसाइकिल समेत काबू करके जसविन्दर सिंह से 200 ग्राम अफीम व गुरमुख सिंह से 300 ग्राम अफीम बरामद करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है।