सेवानिवृत्त पटवारी व कानूनगो बोले, पेंशनरों की मांगों पर ध्यान दे सरकार
। स्थानीय नेचर पार्क में दि रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन मोगा की बैठक जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह गिल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई।
संवाद सहयोगी,मोगा
स्थानीय नेचर पार्क में दि रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन मोगा की बैठक जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह गिल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई।
इस बैठक में विशेष तौर पर कांट्रैक्ट पर भर्ती हुए पटवारी सुखदेव सिंह खंभे, गुरमेल सिंह कपूरे, हरचरण पाल सिंह डगरू, बलदेव सिंह सिघावाला, गुरमेल सिंह बुट्टर, दर्शन सिंह बराड़ रोडे, हरिदरपाल सिंह रनियां, केवल सिंह बिलासपुर आदि शामिल हुए। इस दौरान सभी सदस्यों ने सेवानिवृत्त साथियों के लंबित मसलों, रिवीजन पेंशन के केसों पर चर्चा की। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशनरों की मांगों पर ध्यान दिया जाए। इस बैठक में गुरचरण सिंह छाबड़ा, लखविदर सिंह, नायब सिंह, निर्मल दास, मक्खन सिंह, गुरदौर सिंह, जसवंत सिंह भाऊ, रशपाल सिंह, ठाना सिंह, मोहन सिंह, सुखमन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह समालसर, मंगल प्रकाश, कुलवंत सिंह कुस्सा, गु हरीकृष्ण सिंह, बलविदर सिंह पुरबा,रचरण सिंह, कमलेश कुमार, प्रीतम सिंह, राम सिंह, मक्खनजीत सिंह, बलदेव सिंह नायब तहसीलदार, गुरनाम सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमीत सिंह घोलियां, गुरदेव सिंह कानूनगो, हरचरणपाल सिंह प्रेस सचिव आदि मौजूद थे।